
लखनऊ,20 मार्च (Udaipur Kiran) । स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि के मौके पर गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अवंतीबाई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर अजय राय ने वीरांगना अवंती बाई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अवंती बाई 1857 की क्रांति की नायिका थी जिन्होंने अंग्रेजों से कई युद्ध लडे़। 1858 के युद्ध में जब अंग्रेजों द्वारा वीरांगना अवंतीबाई को चारों ओर घेरा लिया गया तब उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय वीरगति को प्राप्त हुई। जिस कारण वीरांगना अवंतीबाई को भारतीय महिलाओं की शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, पूर्व विधायक हरिचरण यादव, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, संजय दीक्षित, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, अनामिका यादव, रामबरन गौतम, राकेश पाण्डेय, योगेश्वर सिंह, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
