Uttar Pradesh

औरैया: सूखा कुआ पाटकर स्थापित कर दी बाबा साहेब की प्रतिमा से गांव में तनाव, फोर्स तैनात

फोटो

औरैया, 17 मई (Udaipur Kiran) । जिले में अयाना थाना क्षेत्र के गांव करके का पुर्वा में प्रधान के सहयोग से एक वर्ग के लोगों ने सूखे कुआ को पाटकर डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। शुक्रवार रात को मूर्ति अनावरण के बाद भंडारा के बीच दूसरे वर्ग ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी। प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाया। इसपर प्रधान ने स्वेच्छा प्रतिमा को हटाकर घर पर रख लिया। मगर तनाव की ​स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। अब प्रमिता प्रशासन से अनुमति के बाद पुन: स्थापित की जाएगी।

भरतौल ग्राम पंचायत के प्रधान मारतन सिंह व गांव के लोगों ने चंदा कर करके का पुर्वा में लाल सिंह के दरवाजे के सामने मौजूद सूखे कुए को पटवा दिया। इसके बाद कुआ के ऊपर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। शुक्रवार रात को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद ग्रामीणों ने भंडारा भी किया। देर रात को गांव के कुछ लोगों ने इस पर आप​त्ति जाहिर कर पुलिस को सूचना दे दी। बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित होने से प्रशासन में खलबली मच गई।

तनाव की ​स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। रात करीब 12 बजे पर जिला​धिकारी डॉ. इंद्रम​णि त्रिपाठी, एसपी अ​भिजित आर शंकर, सीओ एमपी सिंह, अशोक कुमार ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई बैठक कर दोनों पक्षों को समझाया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने रात में ही प्रतिमा को कुआ के ऊपर से हटाकर अपने घर में सुर​क्षित रख लिया। प्रशासन ने प्रधान को अनुमति लेने के बाद प्रतिमा स्थापित करने की सलाह दी है। हालांकि गांव में तनाव का माहौल देखते हुए शनिवार को पीएसी तैनात कर दी गई।

लाल सिंह ने बताया कि घर के बाहर बना कुआ कई सालों से सूखा हुआ है। इसमें गिरकर कई लोगों की जान भी जा चुकी थी। इसपर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर कुआ को पाट कर बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की सहमति जताई थी। इसके बाद निर्माण करवाया गया। ग्राम प्रधान मारतन दोहरे ने बताया कि उन्होंने अनुमति नहीं ली थी। इसके चलते स्वेच्छा प्रतिमा को हटा लिया है। अब वह प्रशासन से अनुमति लेकर प्रतिमा को पुन: स्थापित करवाएंगे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ​तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों को समझाया गया है। प्रधान के प्रशासन से अनुमति लेने पर पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमा को दोबारा ​स्थापित करवाया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Most Popular

To Top