Haryana

पलवल : घर में सो रही महिला से रेप का प्रयास,शिकायत पर मुकदमा दर्ज

पलवल : घर में सो रही महिला से रेप का प्रयास,शिकायत पर मुकदमा दर्ज

पलवल, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ करने व दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला अपने घर में रात्रि के समय सो रही थी, तो युवक घर में अचानक से घुस आया। महिला को अपने साथ छेड़छाड़ का आभास हुआ तो उसने शोर मचा दिया। चांदहट थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह रात के समय अपने घर पर खाना खाने के बाद सो गई थी। उसी दौरान रात को करीब साढ़े 11 बजे पंकज नामक युवक उसके घर में घुस आया। युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इसके बाद विवाहिता ने शोर मचा दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

चांदहट थाना प्रभारी मलखान सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर आरोपी पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Most Popular

To Top