Assam

एटीएम धोखाधड़ी गिरोह चार सदस्य गिरफ्तार

বশিষ্ঠ আৰক্ষীৰ জালত এটিএম ৪টা প্ৰবঞ্চকৰ দল
বশিষ্ঠ আৰক্ষীৰ জালত এটিএম ৪টা প্ৰবঞ্চকৰ দল

गुवाहाटी, 12 जून (Udaipur Kiran) । बशिष्ठ पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वशिष्ठ पुलिस ने आज बताया है कि गिरोह के चारों सदस्यों को बीती रात बरपेटा के कोयाकुची और बाक्सा जिले से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में अमीनुल हक, साहिदुल इस्लाम, लुत्फुर रहमान और मेहबूबुर रहमान शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपित गुवाहाटी के बेहारबारी में भाड़े के मकान में रहते हुए अपनी गतिविधियां चला रहे थे। गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों में चारों धोखाधड़ी करते थे। विशेष रूप से वृद्ध और अशिक्षित व्यक्तियों को यह गिरोह अपना लक्ष्य बना रहा था। बेहारबारी स्थित किराए के घर पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 39 एटीएम, एक पासबुक, दो चेकबुक और पांच मोबाइल बरामद किए।

पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से एक चार पहियान वाहन (एएच-01एफए-6066) को भी जब्त किया। ज्ञात हो कि बीते दो जून को बेलतला एसबीआई बैंक में उमेश कलिता नामक एक बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर उनका एटीएम अपराधियों ने बदल दिया था।

इसके बाद उमेश द्वारा बशिष्ठ थाने में एक मामला दर्ज कराया गया। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार किया। अधिक जांच के लिए चारों से बशिष्ठ पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / देबजानी पतिकर

Most Popular

To Top