Haryana

हिसार : डीएवी पब्लिक स्कूल में एथलेटिक्स-डे का आयोजन

खेल प्रतियोगिताा के विजेता बच्चों को सम्मानित करते प्राचार्य         व अध्यापक।

बच्चों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग

हिसार, 7 मई (Udaipur Kiran) । कैमरी रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, में एथलेटिक्स दिवस

हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हंसराज हाउस, श्रद्धानंद हाउस, दयानंद हाउस

और आनंद स्वामी हाउस के विभिन्न बच्चों ने परेड में भाग लिया जिसमें निरंतर गतिशीलता

का संदेश देते हुए विद्यार्थी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए। इसके बाद

विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

इन प्रतियोगिताओं में छोटे बच्चों की गुब्बारा दौड़ आकर्षण का केंद्र रही जिसमें

बच्चों ने पूरी उत्सुकता से भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों

को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश कंबोज ने बुधवार काे विजयी बच्चों

को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में

महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के लिए अत्यंत जरूरी है।

खेल बच्चों को मानसिक, शारीरिक दोनों रूप से मजबूत बनाते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए

भी खेल जरूरी हैं। इसलिए सभी बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार खेलों में जरूर भाग लेना

चाहिए। इसी उद्देश्य से विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई

जाती हैं और भविष्य में भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य

की कामना की।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top