Sports

उ.प्र की एथलीट मुनीता एवं जूडोका अभिषेक ने जीते कांस्य पदक,  प्रदेश में खुशी

कांस्य के साथ

लखनऊ, 11 फरवरी (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए एथलीट मुनीता प्रजापति व जूडोका अभिषेक चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस पदक से प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। खेल निदेशक आर. पी. सिंह सहित खेल प्रेमियों ने विजेताओं को बधाई दी। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि अब तक यूपी के खिलाड़ी कुल 41 पदक जीत चुके हैं, जिसमें 12 स्वर्ण, 12 रजत और 17 कांस्य शामिल हैं।

मंगलवार को देहरादून में हुई एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में 20 किमी महिला रेस वॉक में मुनीता प्रजापति ने 46:22.80 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। हरियाणा की रवीना ने 45:51.40 के समय के साथ स्वर्ण, जबकि उत्तराखंड की शालिनी ने 46:11.40 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। देहरादून में हुई जूडो की प्रतियोगिताओं में अभिषेक चौधरी ने 81 किग्रा से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

इससे पहले, सोमवार को पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के कुलदीप कुमार ने 5.00 मीटर की ऊंचाई पार कर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने 5.32 मीटर की ऊंचाई के साथ स्वर्ण पदक, जबकि तमिलनाडु के रीगन जी ने रजत पदक अपने नाम किया। सोमवार रात देहरादून में आयोजित जिम्नास्टिक्स की प्रतियोगिताओं में ऑल अराउंड चैंपियनशिप के तहत यूपी के आदित्य सिंह राणा ने 69.066 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में सर्विसेज के तपन मोहंती ने 71.867 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, जबकि हरियाणा के योगेश्वर ने 71.266 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र नाथ राय

Most Popular

To Top