Uttar Pradesh

देश के सशक्तिकरण के मूल में उसकी संस्कृति उसका वैभव होते हैं: संतोष सिंह

देश के सशक्तिकरण के मूल में उसकी संस्कृति उसका वैभव होते हैं: संतोष सिंह

देश के सशक्तीकरण के मूल में उसकी संस्कृति व उसका वैभव होते हैं: संतोष सिंह

हरदोई, 11 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस से चल रहे गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने नगर के गंगानगर कॉलोनी में संपर्क किया तथा जिला कार्यालय पर अभियान की समीक्षा बैठक भी की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा किसी भी देश के सशक्तिकरण के मूल में उसकी संस्कृति उसका वैभव होते हैं। भारतीय जनमानस की बहुप्रतीक्षित इच्छा उस समय साकार हुई जब हमारे रामलला टेंट से विशाल मंदिर में विराजमान हुए। काशी विश्वनाथ और महाकाल कॉरिडोर ने एक सुव्यवस्थित हिंदुत्व आस्था को बल दिया। महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन ने जहाँ पूरे विश्व को हतप्रभ किया, वहीं देश की सांस्कृतिक चेतना को जाति-धर्म से परे उठाकर उसमे नई जान फूंकी है। एक स्थान से दूसरे स्थान तक सामान ले जाने या पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां वर्ष 2014 में 12 किलोमीटर प्रतिदिन राजमार्ग बनाए जाते थे। वहीं अब 30 किलोमीटर से अधिक प्रतिदिन राजमार्ग बनाकर लोगों को उनकी आवश्यकताओं तथा खुशियों से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

मेक इन इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, स्टैंड अप इण्डिया जैसी योजनाओं से देश के स्वावलंबन को मजबूती मिल रही है।

सागरमाला तथा सागरमाला परियोजनाएं केवल आर्थिक विकास तथा देश की अवसंरचना के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि भारत का वैश्विक कद इन योजनाओं के कारण बढ़ा है। कोविड 19 में भारत जैसे विशाल जनसंख्या को संभालने के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी भारत ने वैक्सीन डिप्लोमेसी का कुशलतापूर्वक वहन किया।महर्षि कश्यप की तपोभूमि जम्मू एवं कश्मीर में दशकों से कई पीढ़ियां आतंक से साए में जन्मीं और आतंक के साए में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। अब घाटी की हवा बदल चुकी है, पर्यटकों से भरी वादियां जहाँ स्थानीय आर्थिक समस्याएं हल कर रही हैं वहीं अनुच्छेद 370 के उन्मूलन से कश्मीरी युवा देश की मुख्य धारा से जुडकर कश्मीर को राष्ट्रवादी चश्मे से देखने लगा है।

स अवसर पर इभाजपा नेता अजीत सिंह बब्बन, राजीव रंजन मिश्रा, राम बहादुर सिंह, प्रीतेश दीक्षित,अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, आजाद भदोरिया, अविनाश पांडे, गांगेश पाठक, अतुल सिंह , सत्यम शुक्ला, अविनाश मिश्रा, मुकुल सिंह व आशा आशुतोष बाजपेई आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना

Most Popular

To Top