शिमला, 30 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश और देशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में पठानिया ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है जिसे लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने इस पर्व को आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया और कहा कि यह त्योहार भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी का प्रतीक है।
पठानिया ने कहा कि दीपावली के अवसर पर लोग अपने मित्रों और परिवारजनों के बीच मिठाइयां और उपहार बांटकर एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली पर आतिशबाजी और पटाखों का कम से कम उपयोग करें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त रहे।
इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
