HimachalPradesh

उपचुनाव में जीते विधायकों को 22 को शपथ दिलाएंगे विधानसभा अध्यक्ष

शिमला, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित तीनों विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप‍ सिंह पठानियां 22 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे शपथ दिलाएंगे।

अभी हाल ही में संपन्न 14वीं विधानसभा के लिए उपचुनाव में देहरा विधानसभा से निर्वाचित कमलेश ठाकुर, हमीरपुर विधानसभा से आशीष शर्मा और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप सिंह बावा ने जीत दर्ज की थी। अब 22 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष पठानियां सदन में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित एक समारोह में इन तीनों विधायकाें को शपथ दिलाएंगी।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) शुक्ला कुमार सक्सैना

Most Popular

To Top