Haryana

लोकसभा की तरह विधानसभा की कार्यवाही होगी एआई बेस डिजिटल

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण अधिकारियाें के साथ बैठक करते हुए

विस अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ देखी डिजिटलाइजेशन पर प्रस्तुति

चंडीगढ़, 15 जनवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण लोक सभा की तर्ज पर हरियाणा विधान सभा के वीडियो रिकॉर्ड काे डिजिटलाइजेशन करने की प्रक्रिया पर मंथन शुरू कर दिया है। यह डिजिटलाइजेशन एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर आधारित होगा, जिससे किसी भी विषय या विधायक से संबंधित वीडियो क्लिप आसानी से ढूंढी जा सकेंगी।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को इसको लेकर विधान सभा के अधिकारियों व नेवा टीम के साथ बैठक की। बैठक में एक निजी एआई कंपनी के विशेषज्ञ भी शामिल रहे। इन विशेषज्ञों ने एआई डाटा बेस आधारित वीडियो पर प्रेजेंटेशन भी दिया।

विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विधानसभा अधिकारियों को नई व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी नई व्यवस्था वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जानी चाहिए। विधान सभा सत्रों की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग तथा डिबेट्स की एआई के माध्यम से डिजिटल होगी तो इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। विधायक अपने व पूर्ववर्ती विधायकों के अलग-अलग विषयों पर विचार सुन सकेंगे। ऐसा करने से विधायी कामकाज पर शोध करने वाले शोधार्थियों की जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी। कल्याण ने कहा कि विधानसभा सीधे तौर पर जनता के लिए जिम्मेदार है। इसलिए हर तथ्य जनता की पहुंच में रहना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top