
वाराणसी,17 जनवरी (Udaipur Kiran) । असम और मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने शुक्रवार को रामनगर दुर्ग रोड स्थित मंशा देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन के बाद राज्यपाल ने माता से दोनों राज्यों में सुख शान्ति की कामना की।
दर्शन पूजन के बाद राज्यपाल रामनगर बटाऊबीर स्थित भाजपा महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता के आवास पर पहुंचे। भाजपा नेता के माता जी के निधन पर राज्यपाल ने शोक संवेदना जताई और परिजनों से मिल कर उन्हें ढ़ाढस भी बंधाया। कुछ देर भाजपा नेता के आवास पर रूकने के बाद राज्यपाल सपा नेता संजय यादव के सीहाबीर आवास पर पहुंचे। सपा नेता के छोटे पुत्र दीपक यादव के निधन पर राज्यपाल ने परिजनों से मिलकर शोक जताया।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
