Assam

असम के राज्यपाल ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

गुवाहाटी, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत के आर्थिक सुधारों का नेतृत्व करते हुए आर्थिक प्रबंधन में नई ऊंचाइयों को छुआ। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने आम जनता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने देश की सेवा गहरे समर्पण, प्रेम और करुणा के साथ की। असम उनके दिल के करीब था, क्योंकि उन्होंने 28 वर्षों तक असम का प्रतिनिधित्व किया।

राज्यपाल ने कहा कि वे शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top