

गुवाहाटी, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी के मालीगांव बोरीपारा स्थित कर्मश्री हितेश्वर सैकिया ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ भारतीय जनता पार्टी ने गौरव का स्थान हासिल किया है।
आज मालीगांव में महा सदस्यता अभिय़ान के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, पार्षदों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक की। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी आज के दिन को पूरे प्रदेश में ‘महा सदस्यता अभियान’ के रूप में मना रही है, क्योंकि आज के दिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज जालुकबारी विधान सभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष, पार्षदों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ इस ‘महा सदस्यता अभियान’ को सफल बनाने हेतु चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
डॉ. सरमा ने बताया है कि गत 2 सितंबर से औपचारिक रूप से आरंभ हुए इस सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश भर में बीते कल तक लगभग 44 लाख लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है और आज इस महा सदस्यता अभियान के अंत तक सदस्यों की संख्या 50 लाख को पार कर जाएगी। उन्होंने कहा है कि असम को गर्व है कि हमारे राज्य ने 2024 के सदस्यता अभियान में 10 प्रतिशत का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा है कि असम में भाजपा सदस्यता 2024 अभियान 40 लाख के माइलस्टोन को पार कर गया, मैंने अपने साथी कार्यकर्ताओं को उनकी असाधारण कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों और अपनी पार्टी की विचारधारा को घर-घर ले जाने का सपना पूरा करने तक हम आराम नहीं करेंगे।
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
