Assam

असम कांग्रेस ने किया ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन

गुवाहाटी में ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता।

गुवाहाटी, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) द्वारा समन भेजने के विरोध में आज गुवाहाटी के क्रिश्चियन बस्ती में ईडी दफ्तर के सामने प्रदेश कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि करीब दो सप्ताह पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को आयकर विभाग की ओर से भी नोटिस भेजी गयी थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोरा को ईडी का समन मिलने के तुरंत बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ईडी के कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंच गए। काफी समय तक वहां नारेबाजी की गई। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने में सफल रही।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

Most Popular

To Top