Uttrakhand

अशोक नगर विकास समिति का धरना जारी, 22 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

धरने पर बैठे आंदोलनकारी

हरिद्वार, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । रुड़की के अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति का 10 सितम्बर से धरना जारी है। धरने में भाग ले रही राज्य आंदाेलनकारी महिलाएं और समिति के पदाधिकारियाें ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार 21 सितम्बर तक नगर पंचायत ढ़डेरा के वार्डों का पुनः परिसीमन कर सभी वार्डो में मतदाताओं की संख्या एक समान करने हेतु शासनादेश जारी नहीं करती, तो 22 सितम्बर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

राज्य आंदाेलनकारी दिक्का ध्यानी, सरोज डिमरी, भारती रौतेला, रेवती देवी, आनन्दी गैंडा, सरोजनी नेगी, सरोजनी बड़थ्वाल, देवती भट्ट, और चन्द्रा उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार हमारी उपेक्षा कर रही है और इसे सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही, अशोक नगर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन भट्ट ने मांग की कि जिस अधिकारी ने गलत परिसीमन किया है उसकी जांच हाे और उसे निलम्बित किया जाय। वार्ड संख्या 1, 2, 8, 10, और 12 के निवासियाें को न्याय दिलाने की मांग की गई है।

धरने में क्षेत्रीय विकास समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला, सह सचिव विजय सिंह पंवार, शिवाजी कालोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष देव सिंह सावंत, संजीव, शीतल, मोहन भट्ट, और राजबिहार कालोनी के नन्दन सिंह रावत, कुंवर सिंह रौतेला सहित कई अन्य लाेग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top