
– लोगों को एक साथ लाने का उत्सव है धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पर्व दीपावली
मीरजापुर, 31 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । अपना दल (सोनेलाल) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मंत्री आशीष पटेल ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है। वंचितों, जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की ज्योति जलाकर पर्व मनाया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक त्योहार है। यह लोगों को एक साथ लाने का उत्सव है। दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं।
(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा
