HEADLINES

अशाेक तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिकता की पूरी

अशोक तंवर को संविधान की प्रति भेंट करते हुए अजय माकन

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के चर्चित नेता एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन मौजूद रहे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को भाजपा नेता अशोक तंवर महेंद्रगढ़ में आयोजित कांग्रेस की चुनावी जनसभा के मंच पर देखे गए थे। इस जनसभा को पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने संबोधित किया था।

अशोक तंवर के आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर अजय माकन ने उनका स्वागत किया। माकन ने पत्रकार वार्ता के दौरान अशोक तंवर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के साथ संविधान की एक प्रति भी भेंट की। सदस्यता की औपचारिकता पूरी करने के बाद अशोक तंवर ने कहा कि विचारधारा से प्रभावित होकर वे कांग्रेस में शामिल हुए।

अजय माकन ने कहा कि हम सभी ने संविधान की रक्षा करने का प्रण लिया है। हम लगातार देश के संविधान और बाबासाहब के सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं। हमें आशा है कि अशोक तंवर के आने से इन प्रयासों को और बल मिलेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / बिरंचि सिंह

Most Popular

To Top