Uttrakhand

कांग्रेस पार्टी महिला अपराध के नाम पर दोहरा रवैया अपना रही है: आशा नौटियाल

भाजपा

देहरादून, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आाशा नौटियाल ने कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के ऐलान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला अपराध के नाम पर दोहरा रवैया अपना रही है। कांग्रेस पार्टी को उन महिलाओं को सुरक्षा की चिंता नहीं होती है जहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

आाशा नौटियाल ने जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में एक भी महिला को उत्तराखंड में अपना उम्मीदवार नहीं बनाया। मगर राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के नाम पर प्रपंच कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा सरकार सख्त कदम उठा रही है। अपराधियों को जेल की सलाहों के पीछे भेजा जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए थानों में महिला एसआई की तैनाती की गई है। महिलाओं की शिकायतों के लिए अलग से प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जहां पर महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि लव जिहाद करने वालों को भी बक्शा नहीं जा रहा है। लव जिहाद को रोकने के लिए कानून बनाया गया है। महिला सशक्तिकरण और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही हैं। चाहे लखपति दीदी योजना हो या फिर महिला सेफ हेल्प ग्रुप हो, सरकार महिलाओं के आर्थिक उन्नति के लिए काम कर रही है। सरकार प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को आर्थिक उन्नति का मौका दे रही है। कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन महज एक सियासी आंदोलन है और इससे महिलाओं की सुरक्षा का कोई वास्ता नहीं है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top