Chhattisgarh

मौसम खुलते ही खेती-किसानी में आई तेजी,खाद, दवा का छिड़काव जोरों पर

धमतरी जिले में मौसम खुलने के बाद खेती-किसानी के कार्य में तेजी आ गई है। ग्राम संबलपुर के पास खेत की मताई करते हुए किसान।

धमतरी, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) ।अनवरत वर्षा पर विराम लगने के बाद धमतरी जिले में खेती-किसानी के कार्य में तेजी आ गई है। जिले के धमतरी, कुरुद, नगरी व मगरलोड ब्लाक में किसान मताई, रोपाई में व्यस्त हो चले हैं।मौसम खुलते ही किसान खेतों में नजर आने लगे हैं। लगभग 10 दिन से किसानी कार्य में रोक सी लगी थी। अब किसान खाद, दवा का छिड़काव कर रहे हैं। स्थिति यह है कि गांवों में दवा, खाद छिड़काव के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। जिन किसानों की रोपाई पहले हो चुकी हैं, वे किसान कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं।

धमतरी जिले में हुई अनवरत वर्षा से खेत खलिहान लबालब हो गए हैं। पानी ज्यादा भरने से खेती किसानी का कार्य ठप हो गया था। अब किसानों ने राहत की सांस ली है। दो दिन से वर्षा पर विराम लगा हुआ है। एक साथ सभी किसानों का काम शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों को खाद, दवा छिड़काव के लिए खेतीहर मजदूर नहीं मिल रहे हैं। कई किसान परिवार समेत खाद दवा का छिड़काव कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण झारखंड के आसपास क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी के बीच विस्तारित है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में 3.1 किमी पर विस्तारित है। मानूसन ट्रफ जैसलमेर, अजमेर, ग्वालियर, चुर्क, बालासोर होते हुए पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तरपूर्वी बंगाल की खाद तक औसत समुरद तल से 15 किमी उपर विस्तारित है। अंचल में 1 और 2 अगस्त को बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top