RAJASTHAN

प्रदेशाध्यक्ष पद संभालते ही प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर राठौड़ ने लिया फीडबैक

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

जयपुर, 3 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने संगठन को लेकर चर्चा की तथा आगामी दिनों प्रस्तावित उपचुनावों के लिए तैयारियाें में जुटने का आह्वान किया। राठाैड़ के पदभार ग्रहण कायर्क्रम में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि वसुंधरा की पूर्ववर्ती सरकार हो या वर्तमान की हमारी भजनलाल के नेतृत्व वाली सरकार हमारे लिए लोक कल्याण सर्वोपरि है। यही कारण है कि राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ हमारा कार्यकर्ता गांव-ढाणी से लेकर देश और प्रदेश की राजधानी तक काम करता है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है। उन्होंने कहा कि सीपी जोशी के समय अलग चुनौतियां थी, जिसे उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सरकार बनवाने का काम किया।

मंच संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने किया और आभार प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने व्यक्त किया। मंच पर राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सतीश पूनियां, अरूण चतुर्वेदी, कौर कमेटी सदस्य कनकमल कटारा, राजेंद्र गहलोत, पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, अजयपाल सिंह, प्रभुलाल सैनी, सीआर चौधरी, मोतीलाल मीणा, ज्योति मिर्धा, नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, संतोष अहलावत और ओमप्रकाश भडाना सहित प्रदेश पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की।

कार्यक्रम में अलग से बने एक मंच पर प्रदेश के प्रख्यात साधु-संत उपस्थित थे। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को संतजनों ने अपना आशीर्वाद दिया। वे मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले संत शक्ति के मंच पर पहुंचे और आशीर्वाद लिया। मंच पर पीठाधीश्वर राघवाचार्य जी महाराज त्रिवेणीधाम, रामदीक्षापाल दास जी महाराज, महामंडलेश्वर कीलकाचार्य हरिदासजी महाराज, काठियावाड पीठाधीश्वर रामरतनदास महाराज, स्वामी सुमेदानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर बाल मुकुंदाचार्य महाराज, परतापुरी महाराज, महामंडलेश्वर सियाराम दास महाराज, रूपनाथ महाराज, बजरंग देवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर मनोहरदास महाराज सहित कई संतजन उपस्थित थे।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के राजधानी दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ प्रेमचंद बैरवा, राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, डॉ वासुदेव चावला, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर देहात दक्षिण अध्यक्ष राजेश गुर्जर, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुरूवंशी सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भावभीना स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाइक रैली एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक निकालकर नए प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की गई। रास्ते में भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों और सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा, ढोल-नगाडों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर वैदिक पूजा अर्चना के बाद नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से प्रदेश के नए अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, संगठन सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित प्रमुखजन उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोहित / संदीप

Most Popular

To Top