Uttar Pradesh

मुरादाबाद में आर्य समाज चलाएगा धर्म सम्वर्द्धन अभियान

- आर्य समाज स्टेशन रोड के साप्ताहिक अधिवेशन में उपस्थित आर्य बंधु।

मुरादाबाद, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर रविवार को साप्ताहिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित वीरेंद्र आर्य ने अरविंद आर्यबंधु की यजमानी में यह संपन्न कराया। तत्पश्चात प्रभा नारंग ने ईश्वर भक्ति भजन प्रस्तुत किया तथा डॉ राम मुनि ने महर्षि दयानंद के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। अधिवेशन में सभी पदाधिकारियों ने योजना बनाई कि वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार के लिए आर्य समाज मुरादाबाद महानगर में धर्म संवर्धन अभियान चलाएगी।

आर्य समाज स्टेशन रोड के साप्ताहिक अधिवेशन में वेद प्रचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुरादाबाद की सभी आर्य समाजों के पदाधिकारी ने भाग लिया। सभी पदाधिकारीयों ने मिलकर योजना बनाई कि वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार के लिए आर्य समाज महानगर में धर्म संवर्धन का कार्यक्रम चलाएगी और स्थान -स्थान पर यज्ञ करके विद्वानों के प्रवचन के माध्यम से समाज में अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करके वेदानुकूल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

साथ ही वैदिक मिशन में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने और उन्हे वैदिक धर्म से प्रेरित करने के लिए आर्य कुमार सभा और आर्यवीर दल को सक्रिय किया जायेगा तथा वैदिक साहित्य का वितरित कर वैदिक ज्ञान प्रतियोगताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र गांधी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी के अग्रवाल ने की तथा संचालन संयोजक अरविंद आर्यबंधु ने किया।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल / शरद चंद्र बाजपेयी / राजेश

Most Popular

To Top