Assam

अरुणाचल : भूस्खलन से अनिनी-रोइंग राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त, 6 मार्च तक यातायात पर रोक

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिलांतर्गत अनिनी-रोइंग राष्ट्रीय राजमार्ग-313 पर हुए भारी भूस्खलन का दृश्य।

इटानगर, 5 मार्च (Udaipur Kiran) । अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले के अनिनी-रोइंग क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 313 पर भूस्खलन के बाद जिला प्रशासन ने 6 मार्च तक सभी प्रकार के यातायात के लिए बंद कर दिया है।

दिबांग घाटी की डिप्टी कमिश्नर (डीसी) पगली सोरा (एपीसीएस) ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-313 पर एटलिन स्थित पांच किलो इलाके में बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्टानें राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर पड़ीं। इससे कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सड़क टूटन से अनिनी और रोइंग के बीच यातायात बाधित हो गया है। इसके बाद एहतियात के तौर पर प्रशासन ने उस जोखिम भरे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

डीसी सोरा ने कहा कि भूस्खलन मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन खराब मौसम के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। डीसी ने कहा कि सारा मलबा साफ करने में कम से कम दो दिन और लग सकते हैं।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top