Maharashtra

महाराष्ट्र भाजपा ने 1.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाकर रचा इतिहास: अरुण सिंह

फोटो: मुंबई में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह

मुंबई, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि महाराष्ट्र भाजपा ने संगठन योजना के तहत 1.5 करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य और 1 लाख 34 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाकर इतिहास रच दिया है। अरुण सिंह ने इस ऐतिहासिक काम के लिए प्रदेश भाजपा को बधाई दी है।

अरुण सिंह शुक्रवार को मुंबई में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की 70 प्रतिशत बूथ समितियां गठित हो चुकी हैं और 22 अप्रैल तक एक लाख बूथ समितियां गठित करने का लक्ष्य है। पार्टी की संरचना के अनुसार एक बूथ पर 12 सदस्य हैं, यानी 12 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकसित महाराष्ट्र के निर्माण के लिए काम करेगी। संगठन को सर्वोपरि मानकर काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है तथा सामूहिक निर्णय और आपसी संवाद इसकी दो विशेषताएं हैं।

भाजपा के प्रदेश कार्याध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया कि जनवरी 2025 से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर 1.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य पंजीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक करीब 1 लाख 40 हजार सक्रिय सदस्य बन चुके हैं और हम 3 लाख सक्रिय सदस्यों के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 20 अप्रैल को प्रदेश के सभी 1196 मंडल अध्यक्षों का चुनाव पर्यवेक्षकों की देखरेख में होगा। मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न होने के बाद संगठन पर्व के अगले चरण में 22 अप्रैल से नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विक्रांत पाटिल, प्रदेश महामंत्री माधवी नाईक, राजेश पांडे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी रविंद्र अनासपुरे, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बान, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top