CRIME

आर्मी नायक ने कमरे में सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

आर्मी नायक ने कमरे में सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

जोधपुर, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । शहर के निकटवर्ती करवड़ स्थित नागतालाब आर्मी एरिया में आर्मी नायक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। गोली दिल को चीरते हुए आर पार हो गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया। पता लगने पर उसे तत्काल आर्मी अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वह जोधपुर में पिछले डेढ़ साल से पद स्थापित था। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुुपुर्द कर दिया गया।

करवड़ थाने के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित बेलावड़ा बादीपुर का रहने वाला 35 वर्षीय राकेश कुमार मंडल पुत्र विकासचंद्र मंडल ने सोमवार दोपहर में अपने कमरे में सर्विस राइफल से खुद के सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसका पता लगने पर उसे तत्काल मिलिट्री अस्पताल लाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। एसआई महेंद्र कुमार के अनुसार वह शादीशुदा था और पिछले डेढ़ साल से यहां नाग तालाब आर्मी एरिया में नायक के पद पर कार्यरत था। वक्त घटनानुसार उसके पास में लांस नायक भूपेंद्र, गार्ड आदि थे। मगर लांस नायक बाद में खाना चले गए थे। वापिस लौटने पर उन्होंने राकेश कुमार का आवाज लगाई थी। मगर कोई रिप्लाई नहीं आने पर कमरें पर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। फिर उसे तत्काल आर्मी अस्पताल ले जाया गया। सैन्य अधिकारियों को भी सूचित किया गया।

आर्मी नायक राकेश कुमार ने अपने सीने के बायीं तरफ दिल के पास में खुद को गोली मारी। गोली दिल को चीरते निकल आर पार हो गई और दिल बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। एसआई महेंद्र कुमार के अनुसार नायक राकेश कुमार के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। किसी प्रकार का सुसाइड मिलने की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। शव का एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top