Jammu & Kashmir

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अखनूर हेरिटेज म्यूजियम में सेना ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी

अखनूर 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को भारतीय सेना के टांडा आर्टिलरी ब्रिगेड अखनूर जम्मू में स्थित अखनूर हेरिटेज म्यूजियम में आयोजित हथियारों की प्रदर्शनी में 500 से अधिक छात्रों, शोधकर्ताओं और आगंतुकों ने दौरा किया। यह म्यूजियम 14 जनवरी 2024 को रक्षा मंत्री द्वारा उद्घाटित किया गया था। इस म्यूजियम में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और सैन्य इतिहास को प्रदर्शित किया गया है।

इस भ्रमण का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गर्व जागृत करना और उन्हें भारत की धरोहर से परिचित कराना था। इसमें विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और जम्मू विश्वविद्यालय के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की।

म्यूजियम में छात्रों ने आधुनिक सैन्य हथियारों और उपकरणों को करीब से देखा। म्यूजियम में स्थापित 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज क्षेत्र के गौरव में चार चांद लगा रहा था। इसके अलावा आगंतुकों ने एक प्राचीन टैंक 122 मिमी डी.30 होवित्जर अखनूर किले की प्रतिकृति और पीवीसी पुरस्कार प्राप्त योद्धाओं के सम्मान में बनाए गए वॉरियर्स एरीना जैसे आकर्षणों का आनंद लिया। बच्चों ने इस दौरान पार्क सेल्फी पॉइंट और कैफेटेरिया का भी लुत्फ लिया।

(Udaipur Kiran) / मोनिका रानी

Most Popular

To Top