
देश-दुनिया के इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दिल्ली के लाल किला के लिए बेहद खास है। यह लाल बलुआ पत्थर से बनी एक खूबसूरत इमारत है। पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां के तामीर कराए गए इस ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में युनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना। शानदार गुंबदों, बेहतरीन मेहराबों और जालीदार छज्जों से सजी यह इमारत, बेहतरीन स्थापत्य कला और बेमिसाल कारीगरी का नमूना है। भारत के इतिहास में इसके महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आजादी के बाद से हर वर्ष 15 अगस्त को लाल किला की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। लाल किला की नींव 1639 में 29 अप्रैल को ही रखी गई थी।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई।
1813: अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1903: महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाई कोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की ।
1930: ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत।
1939: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1978: अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गए।
1991: बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और 10 लाख लोग बेघर हो गए।
1993: पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया। इसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट तय किया गया।
1997ः रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
1999ः बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
2005: सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
2006ः पाकिस्तान ने हत्फ-6 का परीक्षण किया।
2007ः आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
2008ः ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद भारत पहुंचे।
2008ः तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को तीन साल कैद की सजा सुनाई।
2010ः भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया।
2010ः भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आंत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया।
2011: लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।
जन्म
1848ः विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा।
1936ः प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक जुबिन मेहता।
1946ः छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी।
1965ः भारतीय अभिनेत्री दीपिका चिखालिया। रामानंद सागर के सीरियल रामायण में सीता की भूमिका से प्रसिद्धि पाई ।
निधन
1960ः कवि और गद्यकार बालकृष्ण शर्मा नवीन।
1999ः भारतीय फिल्म निर्देशक- निर्माता केदार शर्मा।
2000ः भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और ओडिशा के राजनीतिज्ञ चिन्तामणी पानिग्रही।
2020ः भारतीय अभिनेता इरफान खान।
महत्वपूर्ण दिवस
-अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
