
देश-दुनिया के इतिहास में महात्मा गांधी का चंपारण सत्याग्रह स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। गांधीजी किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सत्याग्रह करने 10 अप्रैल 1917 को इस जिले में पहुंचे थे। उन्हें अशांति पैदा करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये खबर जैसे ही यहां के किसानों को लगी तो उन्होंने पुलिस स्टेशन सहित कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। अंग्रेज यहां के किसानों से जबरदस्ती नील की खेती करवाते थे। किसानों को उनके खेत के 20 में से तीन हिस्सों में नील की खेती करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। इस सत्याग्रह का नतीजा यह रहा कि अंग्रेज सरकार को चंपारण कृषि विधेयक बनाना पड़ा। इसके बाद यहां 135 साल से चली आ रही नील की खेती धीरे-धीरे बंद हो गई।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1868ः इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज (द्वितीय) की सेना को हराया। इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गए, जबकि सिर्फ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
1917ः महात्मा गांधी ने बिहार में ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत की।
1998ः उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता।
1999ः भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का गठन किया।
2000ः पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेशमंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
2001ः भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
2002ः पंद्रह साल में पहली बार लिट्टे प्रमुख वी. प्रभाकरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।
2003ः इराक पर अमेरिका का कब्जा।
2007ः अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुंचे।
2008ः भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय शिक्षण संस्थाओं और केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27 फीसद आरक्षण को संवैधानिक करार दिया।
2008ः पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ्रांसासी पर्यटकों की मौत।
जन्म
1824ः भारतीय स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह पठानिया ।
1894ः भारत के उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला।
1932ः हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिका किशोरी अमोनकर।
1944ः भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल।
1994ः भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी लिलिमा मिंज।
1996ः भारतीय पैरा एथलीट संदीप चौधरी।
निधन
1931ः विश्व के महान दार्शनिक खलील जिब्रान।
1984ः शायर नाजिश प्रतापगढ़ी।
1995ः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई।
1998ः कन्नड़ लेखक, नाटककार और पत्रकार सीके नागराज राव।
2021ः पंजाबी फिल्मों के अभिनेता सतीश कौल।
महत्वपूर्ण दिवस
-जल संसाधन दिवस (भारत)।
-रेल सप्ताह (10 से 16 अप्रैल, भारत)।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
