Uttrakhand

यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्षों की नियुक्ति

नैनीताल, 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं के लिए यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

अमन महिंद्रा को नैनीताल, राहुल पंत को कालाढूंगी, अंकित थापा को मसूरी, जॉय बर्सवाल को सहसपुर, ऋषभ कुमार को यमुनोत्री, शुभम रावत को कोटद्वार, अवदेश कुमार को यमकेश्वर, रोहित कुमार को रुड़की, शिव कांत को झबरेड़ा, आनंद बिष्ट को गंगोलीहाट, मयंक नेगी को बद्रीनाथ, दिग्विजय रावत को चौबट्टाखाल का विधानसभा अध्यक्ष एवं लखवीर चौहान को टिहरी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों के बाद नैनीताल विधानसभा के लिए अमन महिंद्रा ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, सुनील महरा, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ सूरज पांडे, अर्जुन रौतेला, पंकज बिष्ट, सुरेंद्र चमियाल, मोहित बिष्ट, शुभम बिष्ट, वैशाली पाण्डे, पीयुष हेडिया व अमन जाटव आदि का आभार प्रकट किया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top