Madhya Pradesh

अनूपपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत में लगे कांग्रेस पार्षद की फोटो, विरोध पर हटे बैनर

स्वागत में लगा बैनर

अनूपपुर, 9 मार्च (Udaipur Kiran) । जिले के बिजुरी नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह के प्रथम आगमन पर विवाद खड़ा हो गया। शनिवार की रात स्वागत कार्यक्रम के लिए लगाए गए बैनरों में कांग्रेस पार्षद की फोटो शामिल कर दी गई। विरोध के बाद हटाया गया।

जानकारी अनुसार शनिवार की रात जिले के बिजुरी नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह के प्रथम आगमन पर वार्ड नंबर 7 से नगर पालिका की कांग्रेस पार्षद विमला पटेल की फोटो भाजपा पार्षदों ने बैनर में लगा दी। जैसे ही विमला पटेल को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत विरोध किया। उन्होंने भाजपा नेताओं से बैनर से अपनी फोटो हटाने की मांग की। विरोध के बाद नगर में लगे सभी बैनर तत्काल हटा दिए गए।

विमला पटेल ने कहा कि इस घटना से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गई है। अब उन्हें स्पष्ट करना पड़ रहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top