Uttar Pradesh

रानी रेवती देवी के छात्र अंशुमान सिंह खेलो इंडिया में चयनित

सम्मानित छात्र

प्रयागराज, 11 अप्रैल (Udaipur Kiran) । विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर में शुक्रवार काे एसजीएफआई की

ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र अंशुमान सिंह एवं बसंत कुमार गोला ने रिले रेस एवं 110 मी. के बाधा दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।वहीं अंशुमान सिंह ने खेलो इंडिया में चयन हाेने पर विद्यालय तथा परिवार का मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों और विद्यालय के शारीरिक आचार्य विमल चंद्र दुबे एवं संतोष कुमार तिवारी का सम्मान प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण, ट्रैकसूट एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।

छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने कहा कि नियमित रूप से खेल खेलना हमें बहुत सी शारीरिक बीमारियों, विशेष रूप से अधिक वजन, मोटापा और हृदय रोगों से सुरक्षित रखता है। खेल हमारे शारीरिक और मानसिक व्यायाम केे लिए सबसे आसान और आरामदायक तरीका है। सरकार द्वारा बच्चों और विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के अलावा इसके माध्यम से लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए खेलों का आयोजन राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। प्राचीन खेलों की तुलना में आधुनिक युग में खेलों में एक बेहतर भविष्य का सपना देखा जाने लगा है। बेहतर खेल प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी को अनेक प्रकार के सुविधाजनक सामानों के अलावा अच्छी नौकरी भी मिलती है।

इस अवसर पर रमेश चंद्र मिश्रा, आनंद कुमार सिंह, जटाशंकर तिवारी, कामाख्या प्रसाद दुबे, सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार शर्मा, अमित कुमार नायक सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं तथा प्रबंध समिति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश पाण्डेय ने किया l

विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि अंशुमान सिंह ने लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में एसजीएफआई की आयोजित 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर खेलो इंडिया में चयनित हुए। जिसका आयोजन पटना में 12 से 15 मई तक होगा। इसी प्रकार बसंत कुमार गोला ने रांची झारखंड में एसजीएफआई की आयोजित रिले रेस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। दोनों खिलाड़ी छात्रों की इस उपलब्धि काे लेकर विद्यालय एवं परिवार उत्साहित है।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top