
देहरादून, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने संविधान हत्या दिवस की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जन सरोकार के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक बयान में कहा कि 1975 की इमरजेंसी के तीन साल बाद ही देश की जनता ने इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार को एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता सौंप कर साफ कर दिया था कि देश केवल कांग्रेस पार्टी ही चला सकती है।
उन्होंने संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को भाजपा की राजनैतिक विफलता बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। गरीब के बच्चे के लिए उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के अलावा रोजगार के रास्ते पूरी तरह बंद हो चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में एक भी ऐसा काम नहीं कर पाये हैं जिस पर देश की जनता को गर्व हो अपितु जनता का ध्यान भटकाने के लिए वर्षों पुराने मुद्दों को उखाड़ रहे हैं।
(Udaipur Kiran)
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / वीरेन्द्र सिंह
