CRIME

फतेहाबाद में पशु व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या

फतेहाबाद, 14 जून (Udaipur Kiran) ।फतेहाबाद में बीती रात पैसों के लेनदेन में एक पशु व्यापारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना रतिया के लांबा गांव की है। हत्या का आरोप मृतक के रिश्तेदारों पर ही लगा है। पुलिस ने व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर रिश्तेदार और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विनोद कुमार (42) के रूप में हुई है। वह पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता है। पड़ोस में ही उसका रिश्तेदार सुखदेव सिंह भी रहता है। दोनों का पैसे के लेनदेन का कोई मामला था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार देर रात सुखदेव सिंह अपने 2-3 साथियों के साथ विनोद कुमार के घर आया। आते ही सुखदेव व उसके साथियों ने चाकू से विनोद पर हमला कर दिया। गला कटने की वजह से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। पशु व्यापारी विनोद कुमार व सुखदेव सिंह दोनों मामा-बुआ के बेटे हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रतिया के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अर्जुन जग्गा

Most Popular

To Top