Uttar Pradesh

भाजपा के सदस्यता अभियान में अमरोहा जनपद शीर्ष पर

भाजपा

लखनऊ, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । संगठन महापर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता करा रहे हैं। पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पूरे प्रदेश में जन जन के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की विचारधारा से जोड़ते हुए पार्टी का सदस्य बना रहे हैं।

राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 के अन्तर्गत, अब तक के सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले उत्तर प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में अमरोहा शीर्ष पर है। अमरोहा जिले में भाजपा ने अ​ब तक 145727 सदस्य बनाये हैं। अमरोहा के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में हरदोई, लखनऊ महानगर, बुलंदशहर, आगरा महानगर, कुशीनगर, उन्नाव, सहारनपुर जिला, गाजियाबाद महानगर व बहराइच शामिल है।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण के तहत घर-घर संपर्क अभियान 25 सितंबर तक चलेगा।

भाजपा की सदस्यता लेने के लिए कोई भी देशवासी 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर या नमो ऐप के माध्यम से आसानी से पार्टी का सदस्य बन सकता हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top