
कानपुर, 07 जून (Udaipur Kiran) । जनपद में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह में नमाजियों ने सबसे पहले नमाज अदाकर एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी। इसके बाद कुर्बानी शुरू हो गई। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिनमे भारी पुलिस बल ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की गई।
बकरीद का पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे को गले लगा कर त्यौहार की बधाइयां दे रहे हैं। इसी क्रम में कानपुर में भी हर्षोल्लास का माहौल है। सुबह बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा करते हुए देश और दुनिया में शांति और तरक्की की दुआ मांगी।
सुरक्षा के लहजे से ईदगाह की चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात रहा जगह-जगह पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैकैमरों के जरिए निगरानी भी की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त मध्य श्रवण कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार समय तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शहर वासियों को बकरीद की बधाई देते हुए कहा कि त्योहार को सकुशल कराए जाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन, कानपुर प्रशासन की है। जिसे लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ पहले ही बैठक की जा चुकी है। जिसके अंतर्गत शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही कुर्बानी किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत ही त्योहार को मनाए जाने की अनुमति है। यदि इन नियमों का उल्लंघन किया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
