Uttrakhand

नंदा-सुनंदा महोत्सव में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत समागम, माैसम की खराबी से सांस्कृतिक संध्या और खेल प्रतियोगिताएं रद्द

 (Udaipur Kiran) ।

हल्द्वानी, 13 सितंबर (Udaipur Kiran) । हल्द्वानी में नंदा-सुनंदा महोत्सव के छठे दिन शुक्रवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत समागम देखने को मिला। सुबह छह बजे देवी की पूजा और भजन के साथ दिन की शुरुआत हुई। पूजा विधि पुरोहित विनय जोशी ने संपन्न कराई। इसमें नितीश शर्मा, रुचि शर्मा, प्रशांत नेगी और पूजा नेगी ने भाग लिया।

सुरक्षा कारणों और मौसम की खराबी के चलते दिन में होने वाली तैराकी प्रतियोगिता और मेराथन दौड़ को जिलाधिकारी नैनीताल ने स्थगित कर दिया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया। शाम सात बजे देवी की आरती का आयोजन किया गया। इसमें भारी बारिश के बावजूद आस्था का सैलाब उमड़ा। आरती के बाद रात आठ बजे वीर सैनिकों के सम्मान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, लेकिन इसे भी रद्द कर दिया गया।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top