Haryana

सोनीपत: नारी नेतृत्व और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की अमर प्रेरणा अहिल्याबाई: विधायक निखिल

सोनीपत: नगर निगम मेयर राजीव जैन, विधायक निखिल मदान छात्राओं को सम्मानित करते हुए।

-सामाजिक

न्याय की प्रतिमा, प्रशासनिक दक्षता की प्रतीक अहिल्याबाई: मेयर राजीव जैन

सोनीपत, 23 मई (Udaipur Kiran) । लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार

को ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री

नायब सैनी द्वारा प्रारंभ किए गए जन-जागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका

उद्देश्य विद्यार्थियों को अहिल्याबाई के जीवन, कार्यों और मूल्यों से परिचित कराना

था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक निखिल मदान ने कहा कि

लोकमाता अहिल्याबाई नारी नेतृत्व, न्यायप्रियता और जनसेवा की अनुपम मिसाल थीं। उनका

जीवन आज भी नेतृत्व, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए प्रेरणास्रोत

है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा लेने का

आह्वान किया।

नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि माता अहिल्याबाई सामाजिक

न्याय और प्रशासनिक दक्षता की प्रतीक थीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अमिट

छाप छोड़ी। उनका जीवन सच्चे नेतृत्व और सेवा भाव का परिचायक है। भाजपा नेता माईराम कौशिक ने कहा कि माता अहिल्याबाई भारतीय

संस्कृति की अद्वितीय प्रतीक थीं। उन्होंने मंदिरों के पुनर्निर्माण, धर्म की पुनर्स्थापना

और जनसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाया। उनका त्याग और सेवा आज भी समाज को दिशा देता है। सभी वक्ताओं ने माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि

अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, महिला मोर्चा

जिलाध्यक्ष सोनिया मोर, मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला सहित विद्यालय परिवार सदस्य उपस्थित

रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top