Uttar Pradesh

सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी – सर्वव्यापी बनाएं – अमर पाल

भाजपा का सदस्यता अभियान
भाजपा का सदस्यता अभियान

सुल्तानपुर, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद व प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने बताया की एक सितंबर को भाजपा की सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री को पार्टी का सदस्य बनाकर किया जाएगा। उन्होंने कहा संगठन की शक्ति का आधार सदस्यता है। सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है। सदस्यता को सर्वस्पर्शी- सर्वव्यापी- सर्वग्राही बनाना है। हमें प्रत्येक व्यक्ति,वर्ग तथा क्षेत्र तक पहुंच कर सभी को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए काम करना है।

भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर किया गया। आगे कहा देश के निर्माण का जिम्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के क़धे पर ही है।हमारे लिए पहले देश फिर दल और फिर व्यक्ति हैं।जिले में 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा हमें गर्व है कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है।

उन्होंने कहा 1 सितंबर से कोई भी नागरिक मिस्ड कॉल क्यूआर कोड,नमो ऐप व भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से भाजपा का सदस्य बन सकता है मिस्ड कॉल के लिए भाजपा ने मोबाइल नंबर 8800002024 जारी किया है।18 वर्ष से ऊपर के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा 25 से 27 अगस्त के बीच मण्डल सदस्यता कार्यशाला आयोजित होगी।31 अगस्त को बूथों पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी।हर बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाएंगे।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया।

विधायक से लेकर अन्य सभी के लक्ष्य तय कर दिए गए हैं।अभियान में जिलाध्यक्ष 1 हजार,विधायक 10 हजार,जिला पंचायत अध्यक्ष 15 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष 2 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष 1 हजार, वार्ड सभासद 200 तथा अन्य सभी कम से कम 100 सदस्य बनाएंगे।इस बार सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सदस्यता अभियान के जिले स्तर पर पांच सदस्यीय टोली बनाई गई है।जिसमें जिला महामंत्री संदीप सिंह,घनश्याम चौहान, आनन्द द्विवेदी, डॉ प्रीति प्रकाश व सुनील वर्मा शामिल हैं। कार्यशाला में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,

नगर पंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल,विजय सिंह रघुवंशी,विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,अवध कुमार सिंह,संजय सोमवंशी,शिवाकांत मिश्रा,शिव कुमार सिंह,श्याम बहादुर पाण्डे, अर्जुन पटेल, बबिता तिवारी,रेखा निषाद, चन्दन नारायन सिंह,सुमन राव कोरी, अरुण जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख डिंपल सिंह, राजेंद्र वर्मा,कुंवर बहादुर सिंह, सर्वेश मिश्रा,एलके दूबे,जया सिंह ,गांधी सिंह,अरूण सिंह आदि मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top