HimachalPradesh

पौधे लगाने के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी : यादविंदर गोमा

खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा पौधारोपण करते हुए

धर्मशाला, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने मंगलवार को 75वें परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर ग्राम पंचायत अपर लंबागांव के मनयाड में अर्जुन का पौधा रोपित किया। खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपित कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना आरम्भ की है। इस योजना में ऐसे क्षेत्रों को चयन किया गया है जिसमें वन नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि पालमपुर वन मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में 12 हेक्टर क्षेत्र को हरा भरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर वन मंडल के अंतर्गत इस सीजन में एक लाख 24 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने वन विभाग और लोगों से आग्रह किया कि पेड़ लगाने के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण भी जरूरी है। ताकि नयें जंगल लगाने के साथ पुराने जंगलों को भी बचाया जा सके।

इसके उपरांत आयुष मंत्री ने गौअभ्यारण कांगेहण दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।

जयसिंहपुर से दिल्ली के लिए चलेगी वॉल्वो बस

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली से जयसिंहपुर तक वॉल्वो बस सेवा का सफल ट्रायल किया गया। आयुष मंत्री ने लंबागांव से काथला (हारसी पत्तन) तक बस में सफर किया और परिवहन निगम को सफल ट्रायल की बधाई दी। गोमा ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की दिल्ली तक वॉल्वो बस की वर्षों पुरानी मांग थी। जिसे पूरा करने के आज सरकारी अधिकारियों के साथ बस का सफल ट्रायल सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जयसिंहपुर से दिल्ली तक वॉल्वो बस आरम्भ की जायेगी ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में सड़क और बस नेटवर्क को सुदृढ करना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

इसके उपरांत मंत्री ने जयसिंहपुर बस डिपो, बस स्टैंड और वर्कशॉप के कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वर्कशॉप एवं अन्य कार्य आरम्भ किया जायेगा।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top