CRIME

सीतापुर में विधवा के साथ बलात्कार करने वाले तीनों आरोपित गिरफ्तार

प्रीतिकात्मक चित्र

सीतापुर, 14 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । जनपद के मानपुर थाना इलाके में गुरुवार की रात एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप की घटना से इलाके में तनाव है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस निगरानी में उसे गंभीर अवस्था में चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

आरोप है कि तीन व्यक्तियों ने उसके घर में ही घुसकर उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया। आरोपित और बलात्कार पीड़ित महिला एक ही गांव के निवासी हैं। तीन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ बलात्कार कर उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। तीनो आरोपितों के गैर समुदाय से जुड़े होने से इलाके में तनाव है। इसको देखते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार ने बताया कि 13/ 14 की रात लगभग 2:30 बजे महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है। जानकारी होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। महिला के पारिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Most Popular

To Top