

लोरमी 14 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज शुक्रवार काे लोरमी विधानसभा के नवरंगपुर, बोड़तरा कला और नवाडीह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में साव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की है।
साव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव में काम करने वाले कार्यकर्ता को विजय बनाएं। वोट के लिए घर-घर पहुंचकर लोगों को बताये कि, साय सरकार ने 13 महीने में ग्रामीणों के लिए बहुत काम किया है। मोदी के एक एक गारंटी को पूरा किया है। सबसे पहले गरीबों को 18 लाख पीएम आवास दिया है। किसानों से 3100 रुपये में धान की खरीद की है। उन्हें दो साल का पुराना बोनस दिया है। कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति क्विंटल 800 रुपये एकमुश्त भुगतान किया है। भूमिहीन कृषक मजदूरों के खाते में 10 हजार रुपये भेजा है। वहीं माता बहनों को महतारी वंदन के तहत 12 महीने में 12 किस्त दिया है।
साव ने कहा कि, भूपेश सरकार में पंचायतों का विकास कार्य ठप पड़ गया था। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद हर गांव में विकास कार्य शुरू हुए हैं। वहीं एक भी घर मोदी की गारंटी से नहीं छूटे है। सभी को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिला है। जिन उम्मीदों से आपने भाजपा को जिताया है, उन उम्मीदों पर साय सरकार खरा उतरी है। इन कामों को गर्व से ग्रामीणों को बताना है। साव ने आश्वस्त किया कि, पंचायतों में नये जन प्रतिनिधि बनाने के बाद काम तेज गति से होगा। भाजपा के एक एक अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में काम करना है। यह चुनाव केवल विकास के लिए है, और भाजपा के जनप्रतिनिधि जीतेंगे, तभी विकास होगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं को मुंगेली जिला पंचायत सदस्य भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार अनिता कोमल साहू, रत्ना काठले, शांति भास्कर एवं समुन्द सिंड्राम को जिताने संकल्पित किया। साथ ही जनपद सदस्य प्रत्याशी वर्षा विक्रम सिंह, राजेंद्र साहू, प्रीति टांडिया, दुलेश्वरी बघेल, जवाहर दिवाकर, मनिता भास्कर, उर्मिला चंद्राकर, बबीता बंजारा, रूखमणि बिंझवार, विरेंद्र गुप्ता जी, रेखा साहू, शशि साहू, संतोषी गायकवाड़, मनोज ध्रुव, पुष्पलता मरावी, अश्वनी ध्रुव एवं सरस्वती राजपूत को जिताने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारीगण एवं साथी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
