Uttar Pradesh

सभी हिन्दू सहोदर भाई, धूमधाम से मनाएंगे महर्षि वाल्मीकि की जयंती : देवजी भाई रावत

कानपुर में मीडिया से बात करते हुए बाएं से डा शिवस्वरूप विश्वकर्मा, प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल, अखिल भारतीय समरसता प्रमुख देवजी भाई रावत , विहिप प्रान्त सह मंत्री राजू पोरवाल

कानपुर, 29 सितम्बर (Udaipur Kiran) । सभी हिन्दू सहोदर भाई हैं। विहिप धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगा। यह बात रविवार को विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रांत के प्रांतीय कार्यालय दुर्गा भवन श्री मुनि हिन्दू इंटर कॉलेज गोविंद नगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप के अखिल भारतीय समरसता प्रमुख देवजी भाई रावत ने कहा।

उन्होंने कहा कि विहिप सामाजिक समरसता के अंतर्गत आगामी 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उत्सव बड़ी संख्या में मनाए जाएंगे। आगामी 7 जनवरी से 14 जनवरी तक सामाजिक समरसता यात्रा का आयोजन कानपुर प्रान्त में किया जाएगा। आगामी 12 फरवरी को सन्त शिरोमणि रविदास जयंती के आयोजन भी बड़े पैमाने पर सम्पन्न होंगे।

सामाजिक समरसता के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रान्त और जिलों में समरसता टोलियों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों का साथ लेकर छुआ—छूत जैसी कुरीतियों को दूर करने हेतु व्यापक आयोजन किए जाएंगे। विहिप सामाजिक समरसता विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों की सेवा बस्तियों में रहने वाले युवाओं के रोजगार सृजन के लिए उन्हें विभिन्न रोजगारपरक हुनर सिखाने के सेवा प्रकल्प चलाकर उनका आर्थिक संवर्धन किया जाएगा। इस हेतु जिला रोजगार सृजन केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

उन्हाेंने कहा कि मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से हो मुक्ति तिरुपति की घटना से संपूर्ण हिन्दू समाज अत्यंत व्यथित है, मंदिरों का नियंत्रण हिन्दू समाज के पास ही होना चाहिए, मंदिरों के सरकारी नियंत्रण के दुष्परिणाम सभी के सामने हैं। पत्रकार वार्ता में विहिप प्रांत मंत्री राजू पोरवाल , विहिप प्रान्त सह मंत्री अभिनव दीक्षित , प्रान्त समरसता प्रमुख डॉ शिवस्वरूप विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top