
गुवाहाटी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की गरचुक पुलिस ने एक महिला से सामूहिक बलत्कार के आरोप में सभी आठों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आठवें आरोपित को धुबड़ी जिले के गोलकगंज पुलिस की मदद से गुवाहाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बोरागांव इलाके में आठ युवकों द्वारा एक महिला से बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान कुलदीप नाथ (23, गरचुक), बिजॉय राभा (22, गरचुक), पिंकू दास (18, गरचुक ), गगन दास (21, गरचुक) सौरव बोडो (20, गरचुक), मृनाल राभा (19, गरचुक), दीपांकर मुखिया (21, जालुकबारी) और रविन दास (23, गरचुक) के रूप में की गयी है।
पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश कर 7 दिन की रिमांड मांगी, न्यायालय ने सभी आरोपितों को 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। आठवां आरोपित कृष्ण शर्मा को गुवाहाटी पुलिस शनिवार की देर शाम को गुवाहाटी लेकर पहुंची थी।
न्यायालय में पेशी के दौरान मीडिया के सामने गिरफ्तार कुछ आरोपितों ने अपने आप को निर्दोष साबित करने में जुटे हुए थे। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित महिला को जालुकबारी से एक हजार रुपये के ऐवज में घटना स्थल तक रविन दास लेकर आया था। सबसे पहले दो युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बाकी युवक मौके पर पहुंचे और दुष्कर्म में शामिल हो गए। आरोपितों ने बताया कि पिंकू और कृष्णा महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया है।
(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी
