Jharkhand

झारखंड में 31 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

बारिश की फाइल फोटो

रांची, 26 मई (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में 31 मई तक गर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की सम्भावना है।यही वजह है विभिन्न जिलों में प्री मॉनसून की बारिश ही रही है। इससे राज्य भर में तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। पिछले 24 घण्टों में राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के ढालभूमगढ़ में 47.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 35.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 30, जमशेदपुर में 34.4, डालटेनगंज में 33, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top