Uttar Pradesh

बाबा साहब के अपमान पर देश से माफी मांगे अखिलेश यादव : संजय गुप्ता

पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता

-बाबा साहब के अपमान को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज, 30 अप्रैल (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो से आधा चेहरा काटकर अखिलेश यादव का चेहरा लगाने के विरोध में भाजपा महानगर द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका गया।

हाईकोर्ट चौराहा स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाथों में “बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान“, “दलित विरोधी जिसकी पहचान समाजवादी पार्टी उसका नाम“ आदि लिखी तख्तियां लेकर समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब की फोटो से उनका आधा चेहरा काटकर अखिलेश यादव का चेहरा लगाकर बाबा साहब का जो अपमान किया गया है, उसके विरोध में ये विरोध प्रदर्शन किया गया है। ये चेहरा दिखाकर अगर समाजवादी पार्टी दलित समाज का वोट बटोरना चाहती है तो ये समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का भ्रम है। पूरे देश में बाबा साहब के अनुयायी हैं जिन्हें ठेस पहुंची है, इस प्रकरण से। बाबा साहब के बराबर अपने आप को साबित करने में अखिलेश यादव को सदियों लग जाएंगे। हिन्दुस्तान में रोष है सपा मुखिया के इस कृत्य से और भाजपा इस कृत्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

इस अवसर पर डॉ शैलेश पाण्डेय, मुरारी लाल अग्रवाल, अनामिका चौधरी, कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश पासी, वरुण केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, मनोज कुशवाहा, राजेश सोनकर, अरुण पटेल, श्याम चंद्र हेला, राजेश गोंड, अजय हेला, नटवर लाल, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, कलूट पासी, सुजीत कुशवाहा, विजय पटेल, शोभिता श्रीवास्तव, शिखा रस्तोगी, रीता सिंह, विशाल अग्रवाल, डॉ रविन्द्र प्रताप, आशीष द्विवेदी, अजय शर्मा, सचिन जायसवाल, बृज मोहन पटेल, शिखा खन्ना, संजय सिंह, अवनीश तिवारी, अपूर्व चंद्रा, गौरव गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top