Uttar Pradesh

इफ्तार पार्टी में पहुंचें अखिलेश यादव, पार्टी नेताओं से किया हंसी मजाक

फखरूल के इफ्तार पार्टी में बैठे अखिलेश यादव (वीडियो से ली गयी फोटो)

लखनऊ, 17 मार्च (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी के नेता फखरूल हसन चांद की इफ्तार पार्टी में पहुंचें पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नेताओं से जमकर हंसी मजाक किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मूड को देखते हुए विधायक रविदास मेहरोत्रा और नेता अरविन्द सिंह गोप भी माहौल में ढल गये।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हो कर मुस्लिम समाज में अपने संदेश को देने को प्रयास किया। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरूओं, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। अखिलेश यादव ने लखनऊ के मौलानाओं एवं मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी से भी गुफ्तगू किया।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top