Uttar Pradesh

अखिलेश यादव हताश और निराश, हार के पहले ही बना रहे भूमिका : ओपी राजभर

ओपी राजभर

—सुभासपा प्रमुख ने विरोधी दलों पर अपने अंदाज में साधा निशाना

वाराणसी, 05 फरवरी (Udaipur Kiran) । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। महाकुम्भ में हादसे को लेकर हमलावर अखिलेश यादव को राजभर ने हताश और निराश बताया। कहा कि उपचुनाव में हार के पहले ही वे भूमिका बना रहे हैं।

शहर में आए कैबिनेट मंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सब बयानबाजी इसलिए हो रही है क्योंकि सपा प्रमुख हारने वाले है। और इसलिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ही असली मालिक है। जब मतगणना होगी, तब सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि वहां की स्थिति अब साफ होती जा रही है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस लड़ाई से बाहर हो चुकी है। एक सवाल के जबाब में ओपी राजभर ने कहा कि सुभासपा केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बिहार चुनाव के तैयारी में भी जुटी है। एनडीए गठबंधन में रहते हुए हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top