Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने कांग्रेस का दामन थाम कर जयप्रकाश नारायण के सपनों को तोड़ा : गणेश केसरवानी

माल्यार्पण करते

-जयप्रकाश नारायण जनतंत्र की रक्षा के प्रतीक : भाजपा

प्रयागराज, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी जयप्रकाश नारायण की जीवन गाथा संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के पथ पर हम सभी को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। अखिलेश यादव एवं लालू प्रसाद यादव ने अपने स्वार्थ की राजनीति के लिए भ्रष्टाचार और जनतंत्र विरोधी आपातकाल की जननी कांग्रेस से हाथ मिलाकर जयप्रकाश नारायण के विचारों से मुंह मोड़ा और उनके सपनों को तोड़ा है। जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

यह बातें महापौर गणेश केसरवानी ने भारत रत्न जयप्रकाश नारायण की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त कही। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनमोहन पार्क स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारत रत्न जयप्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वे आपातकाल में जनतंत्र की रक्षा के प्रतीक बनकर उभरे और युवाओं को देश हित के लिए संगठित किया। उनकी जीवन गाथा संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सभी को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि मुट्ठीगंज कार्यालय में भी जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, विवेक मिश्रा, प्रमोद मोदी, प्रशांत शुक्ला, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, सुभाष चन्द्र वैश्य, अमन केसरवानी, विकास जायसवाल, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top