Uttar Pradesh

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आत्मरक्षा पर की संगोष्ठी

एबीवीपी
एबीवीपी

अयोध्या, 08 मार्च (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर के साकेत महाविद्यालय इकाई अयोध्या द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मरक्षा विषयक संगोष्ठी का आयोजन साकेत महाविद्यालय में शनिवार को किया गया। प्राचार्य प्रो दानपति तिवारी ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रही है, जिसकी वजह से भारत राष्ट्र आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। अभाविप छात्राओं के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम कर रहा है जिससे छात्राएं समाज मे नेतृत्व कर रही हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ आलोक सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिलाओं और छात्राओं के बीच में 1949 से कम कर रही है। अभाविप ने हमेशा छात्राओं को नेतृत्व देने का काम किया है। जिसमे समाज मे महिलाएं आगे बढ़कर काम कर रही है।

वहीं डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इकाई के अवध विश्वविद्यालय के आईटी कैंपस में समारोह में प्रो मीनू वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण पर बताया कि आज की नारी अबला न होकर समाज मे प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने कहा आज की महिलाएं समाज मे पुरुषों की तुलना में बराबर की हिस्सेदारी में काम कर रही हैं। प्रो मीनू दुबे ने कहा कि कैसे अनादि काल से भारत में नारियों को सम्मान मिलता आ रहा है। आज के समय में वही काम अभाविप अपने स्थापना काल से कर रही है। उन्होंने बताया कि रानी पद्मावती झाँसी की रानी जैसी वीरांगनाओ ने नारी शक्तिकरण की मिसाल पेश की है। हमें ऐसी वीरांगनाओ से सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के समापन में महानगर सहमंत्री तान्या सिंह ने बताया कि वह भारत की नारी से आग्रह करती हैं जो आत्मनिर्भर होती है। वही समाज में नई दिशा दिखाती है। झाँसी वाली रानी ने कहा था मैं भारवर्ष की बेटी हूँ हरगिज डर नहीं सकती। कार्यकम का संचालन नेहा वर्मा ने किया। अंत मे नेहा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से श्रेया शुक्ला, कामिनी चौरसिया विभाग सयोंजक शशांक विद्यार्थी आशुतोष राणा, महानगर सहमंत्री किशन सिंह ,आदर्श चतुर्वेदी, इकाई अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी इकाई मंत्री दिवाकर चौरसिया, शशांक शेखर पूर्व जिला सयोंजक अंकुर सिंह, विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Most Popular

To Top