HimachalPradesh

पंचम गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर अखंड पाठ का आयोजन

शहीदी गुरु पर्व पर नाहन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहेब में अखंड पाठ  ,मीठे पानी की छबील व् लंगर का आयोजन।

नाहन, 30 मई (Udaipur Kiran) । सिक्ख धर्म के पंचम गुरु अर्जुन देव के 419 वें गुरु शहीदी पर्व पर शुक्रवार को नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहेब में सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। लोग सुबह से ही गुरुद्वारा साहेब पहुंचकर शब्द कीर्तन में भाग ले रहे हैं। दरबार साहिब मेंसबद कीर्तन किया जा रहा है। इसके इलावा मीठी पानी की छबीलें भी लगाई गयी हैं और लोगो को मीठा जल पिलाया जा रहा है इसके साथ ही लंगर का भी आयोजन किया गया है।

मुख्य ग्रंथी लछमन सिंह ने बताया कि पंचम गुरु अर्जुन देव के शहीदी गुरु पर्व पर दशमेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अखंड कीर्तन का आयोजन किया है और शब्द पथ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग माथा टेक रहे हैं और गुरबाणी का श्रवण कर रहे हैं। इसके इलावा मीठे पानी की छबीलें व् लंगर का भी आयोजन किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top