Jharkhand

आजसू ने किया तीन जिलों में जिला संयोजक मंडली का गठन

आजसू पार्टी की फाइल फोटो

रांची, 13 जून (Udaipur Kiran) । आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर संगठन विस्तार के लिए कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में जिला संयोजक मंडली की नियुक्ति की गई है।

केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

सहिस ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी की पहले से गठित जिला समिति पूर्ववत कार्य करती रहेगी, जबकि नवनियुक्त जिला संयोजक मंडली जिले में संगठन के पुनर्गठन के अभियान का नेतृत्व करेगी और ग्राम एवं प्रखंड समितियों के गठन तथा विस्तार के कार्यक्रमों के आयोजन को गति देने का काम करेगी। पार्टी ने राज्य के सभी गांवों में इकाई गठित करने की कवायद शुरू की है और युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

इन जिलों में बनी संयोजक मंडली

तीन जिलों की संयोजक मंडली में पूर्वी सिंहभूम – सागेन हांसदा (संयोजक), सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल महतो, क्रांति सिंह, श्रवण सिंह, डोमन टुडू, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राजू कर्मकार एवं प्रकाश विश्वकर्मा। पश्चिमी सिंहभूम – दामू बानरा (संयोजक), नंदलाल बिरुआ, चंद्रमोहन सिंकू, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, दिनेश चंद्र महतो, डॉ आनंद महतो, दिनेश चंद्र बोइपाई, प्रताप सिंह देव और बिरसा मुंडा। सरायकेला-खरसावां – सत्यनारायण महतो (संयोजक), अशोक साहू, प्रवीण महतो, सुषेण महतो, अनिल महतो, रामरतन महतो, दुर्गा महतो, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, दिलीप महतो, गौरी लायक, पुलक सत्पथी और डॉ सुधीर सिंह का नाम शामिल है।

इसके अलावा जमशेदपुर नगर प्रभारी चंद्रगुप्त सिंह और आदित्यपुर नगर प्रभारी रविशंकर मौर्य को नियुक्त किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top